पाकिस्तान के क्वेटा में गोलीबारी में 2 की मौत

इस्लामाबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। पाकिस्तान के क्वेटा के एक गिरजाघर के बाहर बाइक सवार हमलावरों की गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अब्दुर रजाक चीमा ने रविवार को बताया कि कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बलूचिस्तान की राजधानी के ईसा नागरी क्षेत्र के ईसाई समुदाय के लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, घायलों में दो महिलाएं भी हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत स्थिर बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी घटनास्थल से बचकर भाग निकलने में कामयाब रहे। अभी तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493