अफगानिस्तान में 15 आईएस लड़ाके तालिबान में शामिल

शबरगान, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दरजाब जिले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 15 सदस्य तालिबान में शामिल हो गए। पुलिस ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा, “गजानफर समूह के 15 लड़ाके आईएस को छोड़कर शुक्रवार को तालिबान में शामिल हो गए।”

अधिकारी के मुताबिक, अफगानिस्तान में आईएस के कई सदस्य पहले तालिबान लड़ाके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493