मेड्रिड, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल सोमवार को ताजा टेनिस पेशेवर संघ (एटीपी) की रैंकिंग में 8,770 अंकों के साथ पहले पायदान पर बरकरार हैं।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, राफेल नडाल ने 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हटकार पहले स्थान पर कब्जा किया था। पिछले महीने फेडरर मियामी ओपन के राउंड ऑफ 64 में आस्ट्रेलिया के थानासी कोकिनाकिस से 3-6, 6-3, 7-6 (4) से हार गए थे।
क्रोएशिया के मारिल सिलिक 4,985 अंकों के साथ तीसरे और जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव 4,925 अंकों के साथ चौथे पायदान पर बरकरार हैं।
बुल्गारिया के खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव पांचवें पायदान पर काबिज हैं, उनके 4,635 अंक हैं।
मियामी ओपन का खिताब जीतने वाले अमेरिका के जॉन इश्नेर नौवें स्थान पर मौजूद हैं।
dharmpath.com dharmpath