एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे दक्षिण कोरियाई ओलम्पिक चैम्पियन तीरंदाज

सियोल, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक की चैम्पियन चांग हेइ-जिन और किम वू-जिन इस साल आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे।

चांग ने रियो ओलम्पिक खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते थे, वहीं किम दक्षिण कोरिया की स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में शामिल थे।

चांग ने सोमवार को जिनचियोन में आयोजित राष्ट्रीय टीम ट्रायल में महिला और किम ने पुरुष वर्ग की स्पर्धाओं को जीता।

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार, शीर्ष चार पर रहने वाले पुरुष और महिला तीरंदाजों ने 18 अगस्त से दो सितम्बर तक चलने वाले एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इनका आयोजन इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेबांग में होगा।

एशियाई खेलों में जाने वाले आठ तीरंदाजों में से दो पुरुष और महिला एकल स्पर्धा के मुकाबलों में हिस्सा लेंगे, वहीं बाकी टीम स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493