नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मार्च में साल-दर-साल आधार पर भर्ती गतिविधियों में तीन फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है और कई प्रमुख उद्योगों में भर्ती गतिविधियों में मजबूती आई है। नौकरी डॉट कॉम की रपट में सोमवार को यह जानकारी दी गई।
जॉब पोर्टल की रपट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही की तुलना में भर्ती गतिविधियों में सात फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
सर्वेक्षण में बताया गया है कि मार्च के नौकरी जॉबस्पीक सूचकांक में साल 2017 के मार्च की तुलना में भर्ती गतिविधियों में तीन फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
रपट में कहा गया है, “वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में महानगरों में भर्ती गतिविधियों में ज्यादा तेजी दर्ज की गई, जिनमें मुंबई में 11 फीसदी और कोलकाता में 20 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।”
सर्वेक्षण में कहा गया है कि समीक्षाधीन अवधि में उत्पादन और रखरखाव वाली नौकरियों में भर्तियों में 32 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
नौकरी डॉट कॉम के मुख्य बिक्री अधिकारी वी. सुरेश ने कहा, “मार्च के जॉबस्पीक सूचकांक में गैर-आईटी क्षेत्रों जैसे वाहन, निर्माण और इंजीनियरिंग में भर्तियों में साल-दर-साल आधार पर तीन फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।”
dharmpath.com dharmpath