पर्याप्त से अधिक नकदी उपलब्ध : जेटली

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में मुद्रा की कमी की आशंका को दूर करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने स्थिति की समीक्षा की है और ‘पर्याप्त से अधिक नकदी उपलब्ध है।’

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। देश में मुद्रा की कमी की आशंका को दूर करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने स्थिति की समीक्षा की है और ‘पर्याप्त से अधिक नकदी उपलब्ध है।’

जेटली ने ट्वीट किया, “देश में मुद्रा की स्थिति की समीक्षा की है। कुल मिलाकर पर्याप्त अधिक मुद्रा प्रचलन में है और बैंकों के पास भी उपलब्ध है। कुछ इलाकों में अचानक व असामान्य वृद्धि की वजह से पैदा हुई अस्थायी कमी से जल्द निपटने की कोशिश की जा रही है।”

जेटली का यह ट्वीट देश के कुछ हिस्सों में एटीम मशीनों में पैसे नहीं होने की रिपोर्ट के बाद आया है।

बीते कुछ हफ्तों से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व मध्य प्रदेश में मुद्रा की कमी की खबरें आ रही हैं। महाराष्ट्र, गुजरात व बिहार के हिस्सों से भी सोमवार को मुद्रा की कमी की शिकायतें मिली थीं।

भारतीय रिजर्व बैंक के डाटा के अनुसार, छह अप्रैल तक 18.17 लाख करोड़ रुपये की मुद्रा उपलब्ध थी।

उद्योग से जुड़े जानकारों का मानना है कि नकदी की कमी 2000 रुपये के नोटों को जमा करने की वजह से पैदा हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493