किम जोंग-उन ने चीन के साथ मजबूत संबंधों की वकालत की

प्योंगयांग, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने चीनी सांस्कृतिक दल द्वारा यहां एक बैले की प्रस्तुति के मौके पर चीन के साथ संबंधों को मजबूत करने की इच्छा व्यक्त की।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, सरकारी समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने मंगलवार को बताया कि किम और उनकी पत्नी री सोल-जू ने सोमवार को चीनी कलाकारों द्वारा ‘रेड वोमेन कंपनी’ प्रस्तुति को देखा।

प्रस्तुति के बाद दंपति ने नृत्य दल से मुलाकात की। किम ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि यह दौरा उत्तर कोरिया -चीन की दोस्ती को आगे बढ़ाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान के रूप में यह चीनी सांस्कृतिक दल एक महोत्सव में भाग लेगा।

‘केसीएनए’ के अनुसार, चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के निदेशक सोंग ताओ की अध्यक्षता में कलाकारों का प्रतिनिधिमंडल पिछले सप्ताह प्योंगयांग पहुंचा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493