दक्षिण अफ्रीका निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा

केपटाउन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका इस साल के अंत में एक निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित करेगा जिसमें अगले पांच साल में करीब 100 अरब डॉलर के निवेश को लाने की कोशिश की जाएगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रामाफोसा ने सोमवार को कहा कि वह इस साल अगस्त या सितंबर में होने वाले निवेश सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रमुख निवेशकों और व्यापार के दिग्गजों को निमंत्रण भेजेंगे।

रामाफोसा ने कहा, “निवेश सम्मेलन में घरेलू और विदेशी निवेशक समान संख्या में हिस्सा लेंगे। इसमें केवल निवेश के माहौल पर ही चर्चा नहीं होगी।”

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका सम्मेलन से वास्तविक निवेश सौदों पर ठोस रिपोर्ट मिलने की अपेक्षा करता है और साथ ही यह नए निवेशकों के लिए दक्षिण अफ्रीका के बाजारों में अवसर तलाशने के लिए एक मंच प्रदान करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493