टेनिस : मोंटे कार्लो मास्टर्स के अगले दौर में पहुंचे जोकोविक

मोनाको (फ्रांस), 17 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने रोलेक्स मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

जोकोविक ने इसके साथ ही अपने इस साल के पहले मास्टर्स-1000 टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की है।

इस टूर्नामेंट के पहले दौर में जोकोविक ने अपने हमवतन दुसान लाजोविक को सीधे सेटों में 6-0, 6-1 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-13 जोकोविक को अपने हमवतन दुसान को हराने में केवल 56 मिनट का समय लगा।

जोकोविक अपने करियर में 12वीं बार मोंटे कार्लो मास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने 2013 और 2015 में इस खिताब को जीता था।

पुरुष एकल वर्ग के अगले दौर में जोकोविक का सामना इंडियन वेल्स के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी बोर्ना कोरिक से होगा।

क्रोएशिया के टेनिस खिलाड़ी कोरिक ने पहले दौर में फ्रांस के जूलियन बेनेटेउ को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया था।

–आईएएनएस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493