ढाका, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बांग्लादेश में इस वर्ष फरवरी के अंत तक मोबाइल फोन प्रयोगकर्ताओं की संख्या करीब 15 करोड़ तक पहुंच गई, जिसमें इस वर्ष के शुरुआती दो महीनों में 36.6 लाख नए प्रयोगकर्ता जुड़े हैं। देश के दूरसंचार नियामक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बांग्लादेश दूरसंचार नियामक आयोग द्वारा पेश आंकड़ों के हवाले से कहा, “देश में फरवरी में मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या 14.87 करोड़ पह़ुंच गई।”
बांग्लादेश में फिलहाल चार मोबाइल कंपनियां हैं, जिनमें से तीन ग्रामीणफोन, रोबी और बांग्लालिंक विदेशी सेलफोन ऑपरेटर समर्थित हैं।
बीआरटीसी के आंकड़े के अनुसार, “फरवरी के अंत तक मोबाइल ऑपरेटर ग्रामीणफोन, रोबी अक्सियाटा, बांग्लालिंक और टेलीटॉक के क्रमश: 6.64 करोड़, 4.55 करोड़, 3.27 करोड़, 39.8 लाख उपभोक्ता थे।”
बांग्लादेश में दिसंबर 2017 के अंत तक मोबाइल फोन धारकों की संख्या करीब 14.51 करोड़ तक पहुंच गई थी।
dharmpath.com dharmpath