बर्लिन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। बोरूसिया डार्टमंड के फारवर्ड मिची बातशुयाई पर टखने में चोट के कारण फुटबाल के जर्मन लीग के बाकी बचे सीजन के लिए बाहर हो सकते हैं।
जर्मन फुटबाल क्लब और खिलाड़ी ने इसकी घोषणा की।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में बातशुयाई ऋण करार पर खेल रहे हैं। उन्हें रविवार को शाल्के के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोट लगी थी। इस मैच में उनकी टीम को 2-0 से हार मिली थी।
बेल्जियम के फुटबाल खिलाड़ी ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा, “अभी के लिए यह अच्छी खबर है। मेरा सीजन खत्म होने ही वाला है और मैं बोरूसिया डार्टमंड के लिए नहीं खेल पाऊंगा।”
डार्टमंड ने अपनी वेबसाइट पर कहा, “इस साल रूस में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में उनके बेल्जियम टीम की ओर से खेलने के अवसर हैं।”
जर्मन क्लब ने हालांकि, इस बात की पुष्टि कर दी है कि बातशुयाई बाकी बचे सीजन के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath