बार्सिलोना , 17 अप्रैल (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना बुधवार को सेल्टा विगो के खिलाफ होने वाले मुकाबले लिए अपने स्टार खिलाड़ियों आंद्रेस इनीस्ता, गेरार्ड पिक, सर्जियो बस्केट्स और इवान राकिटिक के बिना ही मुकाबले में उतरेगी।
एफे न्यूज एजेंसी के अनुसार, बार्सिलोना के कोच एर्नेस्तो वालवेर्डे ने इस मुकाबले के लिए टीम की घोषणा कर दी है।
बार्सिलोना की टीम स्पेनिश लीग खिताब जीतने से अब केवल सात अंक दूर है।
वालवेर्डे ने कहा कि सेविला के खिलाफ शनिवार को होने वाले कोपा डेल रे कप फाइनल से पहले वह सेल्टा के खिलाफ बदलाव करना चाहेंगे ताकि फाइनल के लिए खिलाड़ियों को आराम मिल सके।
टीम-
मार्क एंड्रे स्टीजन, जेस्पर सिलेसन, नेल्सन सेमेडो, डेनिस सुआरेज, लुईस सुआरेज, लियोनल मेसी, ओस्माने डेम्बेले, फिलिप कोटिन्हो, पॉलिन्हो, पाको एलासेर, जॉर्डी एल्बा, लुकास डिग्ने, सर्जी रोबर्टो, आंद्रे गोमेस, एलेक्स विडाल, सैमुअल उमीतीती, येरी मीना और थोमस वेरमेलीन।
dharmpath.com dharmpath