युद्ध विराम को शांति समझौते में बदलने के तरीकों की समीक्षा कर रहा द. कोरिया

सियोल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति आवास ब्लू हाउस की ओर से बुधवार को कहा गया कि वह उत्तर कोरिया के साथ अप्रैल के अंत में होने वाले आगामी शिखर सम्मेलन में कोरियाई प्रायद्वीप के युद्ध विराम को एक शांति समझौते में बदलने के तरीकों की समीक्षा कर रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कोरियाई प्रायद्वीप तकनीकी रूप से अब भी युद्ध की स्थिति में है क्योंकि 1950-53 के कोरियाई युद्ध का अंत युद्ध विराम के रूप में हुआ था, न कि शांति समझौते के रूप में।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493