मोनाको (फ्रांस), 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी केल एडमंड को यहां जारी मोंटे कार्लो मास्टर्स के पहले दौर में ही उलटफेर का शिकार होना पड़ा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-23 एडमंड को इटली के आंद्रेस सेप्पी ने मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।
पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में वर्ल्ड नम्बर-62 सेप्पी ने पहले दौर में एडमंड को दो घंटे और तीन मिनट में 6-3, 5-7, 6-2 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
सेप्पी का सामना अगले दौर में स्पेन के गिलेर्मो गार्सिया-लोपेज से होगा।
dharmpath.com dharmpath