हरभजन मान ने जिमी शेरगिल के प्रति सम्मान जताया

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाबी गायक हरभजन मान ने बॉलीवुड में पहचान बनाने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण पंजाबी फिल्में करने के लिए अभिनेता जिमी शेरगिल के प्रति सम्मान जाहिर किया है।

मान ने शेरगिल को ट्वीट किया, “आप बॉलीवुड में सम्मान के साथ सिर ऊंचा किए खड़े हैं और अभी भी गुणवत्तापूर्ण पंजाबी फिल्में करने और बनाने के बारे में सोचते हैं। आपके लिए सम्मान है। जल्द ही किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करने की आशा करता हूं।”

जिम्मी ने इस तारीफ के लिए गायक का शुक्रिया अदा किया और कहा, “आपाक बहुत धन्यवाद भाजी। कभी भी भाजी।”

जिमी ने 1996 में फिल्म ‘माचिस’ से अपने अभिनय करियर का आगाज किया था और बाद में उन्होंने ‘मोहब्बतें’, ‘हासिल’, ‘अ वेडनसडे’, ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर’, ‘साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्‍स’ , ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तनु वेड्स मनु : रिटर्न्‍स’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

उन्होंने पंजाबी फिल्मों जैसे ‘मन्नत’, ‘धरती’ और ‘मेल करादे रब्बा’ में भी काम किया है।

मान ने अपनी हालिया पंजाबी फिल्म ‘दाना पानी’ में जिमी के साथ काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493