सेंसेक्स में 63 अंकों की गिरावट (लीड-1)

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 63.38 अंकों की गिरावट के साथ 34,331.68 पर और निफ्टी 22.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,526.20 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 48.36 अंकों की तेजी के साथ 34,443.42 पर खुला और 63.38 अंकों या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 34,331.68 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,591.81 के ऊपरी और 34,270.04 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 12.36 अंकों की गिरावट के साथ 16,768.05 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 66.24 अंकों की गिरावट के साथ 18,065.75 पर बंद हुए।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 30.2 अंकों की तेजी के साथ 10,578.90 पर खुला और 22.50 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 10,526.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,594.20 के ऊपरी और 10,509.70 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.57 फीसदी), दूरसंचार (0.50 फीसदी), रियल्टी (0.49 फीसदी), धातु (0.46 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे – उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.18 फीसदी), बैंकिंग (0.85 फीसदी), ऊर्जा (0.81 फीसदी), वित्त (0.66 फीसदी) और वाहन (0.47 फीसदी)।

–आईएएनएस

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493