टोक्यो, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान के एक हवाईअड्डे पर बुधवार को एक अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतरना पड़ा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, एक गंभीर दुर्घटना से बचने के लिए यूएच-1 टर्बो-लैस हेलीकॉप्टर कुमामोटो हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतरा।
सूत्रों ने कहा कि यह हेलीकॉप्टर एक एएच-1 लड़ाकू हेलीकॉप्टर के साथ-साथ उड़ रहा था। यह हेलीकॉप्टर भी हवाईअड्डे पर उतरा।
इस घटना में किसी के तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
कुमामोटो हवाईअड्डे का इस्तेमाल नागरिक विमानों के साथ-साथ जापानी सेल्फ डिफेंस फोर्स के विमानों के लिए भी होता है।
इस घटना से नियमित परिचालन पर प्रभाव नहीं पड़ा।
dharmpath.com dharmpath