जर्मन कप : बायर्न ने फाइनल में प्रवेश किया

बर्लिन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। बायर्न म्यूनिख ने जर्मन कप के सेमीफाइनल मुकाबले में बायर लेवरकुसेन को 6-2 करारी शिकस्त दी।

बायर्न के लिए थामस मुलर ने तीन, रॉबर्ट लेवांडोस्की ने दो और थिएगो अल्कांतरा ने एक गोल किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, रॉबर्ट लेवांडोस्की ने अपने दोनों पहले हाफ के तीसरे एवं नौवें मिनट में किए।

दो गोलों से पिछड़ने के बाद लेवरकुसेन के लार्स बेंडर ने 16वें मिनट में गोल दागकर मेजबान टीम को बायर्न के करीब पहुंचाया।

दूसरे हाफ लेवरकुसेन को वापसी की उम्मीद थी लेकिन 52वें एवं 63वें मिनट में थामस मुलर और 61वें मिनट थिएगो अल्कांतरा ने गोल दागकर मेहमान टीम की बढ़त को 5-1 कर दिया।

लिओन बेली ने 72वें मिनट में लेवरकुसेन के लिए दूसरा गोल किया। मुलर ने मैच के 78वें मिनट में गोल करके 6-2 से बायर्न की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493