आईपीएल-11 : कोलकाता ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

जयपुर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने बुधवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

कोलकाता ने अपने घर में सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 71 रनों से मात दी थी। वहीं राजस्थान ने अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराया था। दोनों टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

टीमें :

राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), डी आर्की शॉट, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, जॉस बटलर (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट, बेन लॉगलिन।

कोलकाता : दिनेश कार्तिक (कप्तान/विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, नितीश राणा, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, टॉम कुरैन, शिवम मावी, पीयूष चावला और कुलदीप यादव।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493