आईपीएल-11: कोलकाता ने राजस्थान को 161 रनों का लक्ष्य दिया

जयपुर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा है।

राजस्थान के लिए डी आर्की शार्ट ने सर्वाधिक 44 और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 36 रनों का योगदान दिया।

शॉर्ट ने 43 गेंदों पर 44 रन में पांच चौके और एक छक्का और रहाणे ने 19 गेंदों पर 36 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया। रहाणे और शार्ट ने पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की।

इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गंवाने के कारण राजस्थान की टीम अपने घर में आठ विकेट पर 160 रन तक ही पहुंच सकी। राजस्थान ने आखिरी पांच ओवर में 48 रन बटोरे।

कोलकाता के लिए नीतीश राणा और टॉम कुरेन ने दो-दो और पीयूष चावला, कुलदीप यादव तथा शिवम मावी ने एक-एक विकेट हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493