‘मिलान टॉकीज’ में कैमरे के पीछे कई भूमिकाएं निभाई : अली फजल

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘मिलान टॉकीज’ में काम कर रहे अभिनेता अली फजल ने कहा कि वह इस फिल्म से गहराई से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं और उन्होंने कैमरे के पीछे भी कई अन्य भूमिकाएं निभाई है।

अली ने एक बयान में कहा, “हमने मिलान टॉकीज के लिए मथुरा और लखनऊ की शूटिंग समाप्त कर ली है। मेरे उस्ताद के साथ यह सफर शानदार रहा, तिग्मांशु धूलिया। सिनेमा केवल वह नहीं होता जो हम केवल शुक्रवार को सिनेमाघर में जाकर देखते हैं। यह कलाकार की जिंदगी होती है।”

उन्होंने कहा, “यह शायद इकलौती फिल्म जहां मैंने अदाकारी भी की और कैमरे के पीछे भी काम किया। इसलिए मैं इस परियोजना से गहराई से जुड़ा हुआ हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493