स्पेनिश लीग : रोनाल्डो के गोल ने रियल को हार से बचाया

मेड्रिड, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की ओर से किए गए गोल के दम पर रियल मेड्रिड स्पेनिश लीग में एथलेटिक बिलबाओ के खिलाफ खेले गए मैच में हार झेलने से बच गया।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एस्तादियो सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में बुधवार रात खेले गए इस मैच में रियल ने रोनाल्डो के गोल से बिलबाओ को 1-1 से बराबरी पर रोका।

इनाकी विलियम्स ने 14वें मिनट में कोडरेबा की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील कर बिलबाओ का खाता खोला। इस बढ़त को टीम ने पहले हाफ की समाप्ति कर बनाए रखा।

इसके बाद, दूसरे हाफ में काफी समय तक रियल को गोल करने का मौका नहीं मिला और उस पर हार का खतरा मंडरा रहा था। ऐसे में 87वें मिनट में मोड्रिक से मिले पास को रोनाल्डो सीधे बिलबाओ के गोल पोस्ट पर पहुंचाकर अपनी टीम को हार से बचा लिया और यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493