मैडम तुसाद में मोम का पुतला लगना सम्मान की बात : करण

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि उन्हें मैडम तुसाद संग्रहालय में बतौर भारत के पहले फिल्मकार के रूप में अपने मोम का पुतला लगने पर गर्व महसूस हो रहा है।

करण ने गुरुवार को ट्विटर पर एक फोटो साझा की जिसमें वह अपने एक हाथ में ब्रीफकेस और दूसरे हाथ में एक डिब्बा पकड़े हैं जिसमें मोम पर उनके हथेली का निशान है। इसके अलावा करण के पास ही एक टेबल पर उनकी आत्मकथा ‘एन अनसूटेबल बॉय’ रखी नजर आ रही है।

इस फोटो के साथ अपने संदेश में करण ने कहा, “प्रतिष्ठित मैडम तुसाद संग्रहालय में शामिल होने वाले पहले भारतीय फिल्मकार बनने पर गर्व है। लंदन की पूरी टीम को धन्यवाद, जो कठिन परिश्रम कर रही है। मैं इस संग्रहालय में अपने पुतले के बारे में जल्द ही जानकारियां साझा करूंगा।”

करण के पुतले के लांच की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493