टेक्नो मोबाइल ने नया किफायती स्मार्टफोन उतारा

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। हांगकांग की कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स की सहयोगी कंपनी टेक्नो मोबाइल ने भारतीय बाजार में नया किफायती स्मार्टफोन ‘कैमोन आई स्काई’ लांच किया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है।

ट्रांसन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन) गौरव टिकू ने एक बयान में कहा, “‘कैमोन आई स्काई’ की लांचिंग हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण है और यह सुनिश्चित करता है कि हम किफायती मूल्य में बढ़िया उत्पाद पेश कर रहे हैं।”

‘कैमोन आई स्काई’ में 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा पीडीएएफ, एफ/2.0 अपरचर और 2एक्स फ्लैश के साथ है, जबकि 8 मेगापिक्सल का अगला कैमरा भी ड्यूअल सेल्फी फ्लैश के साथ है।

इस डिवाइस का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 81.3 फीसदी है और इसका एसपैक्ट रेशियो 18:9 है।

‘कैमोन आई स्काई’ क्वैड कोर प्रोसेसर से संचालित है और इसमें 3,050 एमएएच की बैटरी लगी है।

इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493