सरकार से ‘सुई साथ न रखने’ नीति राष्ट्रीय शिविर में लागू करने की अपील : बत्रा

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने गुरुवार को कहा कि ‘सुई साथ न रखने’ की नीति को राष्ट्रीय शिविर में लागू करने की वह सरकार से अपील करेंगे।

बत्रा ने यहां अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक संघ (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक के साथ आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात की। बाक इस समय भारत दौरे पर हैं।

बत्रा ने कहा, “हम सरकार से अपील करेंगे कि इस नीति को भारत के राष्ट्रीय शिविरों में शामिल करें। प्रशिक्षण में भी इसे शामिल किया जाए, ताकि एथलीट इस नीति से अच्छी तरह से अवगत हो सके। उन्हें पता चले कि इस नीति का उल्लंघन कैसे होता है, ताकि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना हो।”

उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान ‘सुई साथ न रखने’ नीति उल्लंघन मामले में फंसे दो भारतीय एथलीटों राकेश बाबू और के. टी. इरफान की मान्यता को रद्द कर उन्हें भारत भेज दिया गया था।

राष्ट्रमंडल खेलों की शुरूआत से पहले भी भारतीय दल सुई साथ न रखने की नीति के उल्लंघन मामले में फंसा था। इस पर तीन अप्रैल को भारत की राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी टीम के चिकित्सकों को सुइयों के इस्तेमाल के मामले में स्थानीय आयोजन समिति की ओर से कड़ी चेतावनी दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493