नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। कलर्स टीवी पर नागिन का तीसरा सीजन सम्मोहक होगा और इसमें जैसे करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी गुस्सैल सांपों के रूप में देखे जाएंगे। नागिन-3 का जल्दी ही कलर्स पर प्रीमियर होगा!
करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी लाल-हरे और लाल परिधान में सजी-संवरी होती हैं और वे सर्प-कन्या के रूप में दिखेंगी। वहीं रजत टोकस, जिन्होंने पहले सीजन में एक नेवले की भूमिका निभाई थी, काया बदलने वाले सांप के रूप में इस सीजन में दिखाई देंगे।
सूत्रों के मुताबिक, “रजत बिल्कुल तराशी गई काया पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। शो में अपनी भूमिका के लिए, उन्होंने चुस्त-दुरुस्त काया को हासिल करने के लिए उचित आहार और फिटनेस रूटीन का पालन किया।”
अपनी भूमिका पर टिप्पणी करते हुए करिश्मा तन्ना ने कहा, “मैं यह रोल पाकर वाकई खुश हूं। मैं कलर्स परिवार के साथ फिर से मिलने का इंतजार कर रही हूं। नागिन का तीसरा सीजन दर्शकों को दिल थामकर बैठने के लिए मजबूर कर देगा।”
अनीता हसनंदानी कहती हैं, “यह रोल उस रोल से कुछ अलग है जो मैंने पहले किया है और मैं इस अलौकिक शो – नागिन का हिस्सा बन कर खुश हूं।”
dharmpath.com dharmpath