समीना कैपिटल ने ब्लूम होटल में 35 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्लूम होटल्स (ब्लूम) ने समीना कैपिटल द्वारा कंपनी के सीरीज बी निवेश दौर में 100 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश के बाद तेजी से अपनी विस्तार योजनाओं को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। कुल 330 करोड़ के निवेश से कंपनी सभी भारतीय शहरों में अपने किफायती ब्रांड को पेश करेगी। इस निवेश के साथ समीना कैपिटल ने ब्लूम होटल्स में 35 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

ब्लूम ने देश के प्रमुख बाजारों जैसे बेंगलुरु, नई दिल्ली, गुड़गांव और गोवा में अपने अनूठे होटल्स कन्सेप्ट को पेश करने के बाद हाल में विस्तार योजनाओं को और तेज किया है और दक्षिण एशिया में 100 होटलों को स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।

यह विस्तार भारत के विश्व के तीसरे सबसे बड़े एयरलाइन बाजार बनने के मद्देनजर किया जा रहा है। इसके अलावा, मध्यम आय वर्ग में उभार से भी विस्तार की मांग बढ़ी है।

इस निवेश के बारे में समीना कैपिटल के संस्थापक और उपाध्यक्ष शिरीश सराफ ने कहा, “हमें ब्लूम जैसी एक अलग किस्म की कंपनी के साथ भागीदारी करते हुए खुशी है जो उद्योग में व्यापक बदलाव ला सकती है। ब्लूम ने काफी कम समय में मौजूदा पोर्टफोलियो में मुनाफा कमाकर अपने अनूठे बिजनेस मॉडल की श्रेष्ठता को साबित किया है।”

ब्लूम के सीओओ संजीव सेठी ने कहा, “हम उपभोक्ताओं के साथ प्रत्यक्ष संपर्क में रहकर परिचालन करने वाली ऐसी कंपनियों के तीव्र विकास के चरण में काम करने वाली समीना की टीम से फायदा उठाने को उत्सुक हैं।”

इस साल फरवरी में देशभर में विस्तार करते हुए ब्लूम होटल्स ने कलंगूट, गोवा में अपनी दो प्रॉपर्टी चालू की थीं। इसमें 140 कमरों का नए ब्लूमस्वीट्स ब्रांड का लॉन्च शामिल है। कंपनी ने देशभर में हैदराबाद से कोच्चि और मुंबई समेत 20 अन्य स्थानों पर भी होटल लॉन्च करने की योजना बनाई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493