‘मेंहदी लगा के रखना-2’ का ट्रेलर हुआ वायरल

पटना, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता प्रदीप पांडेय चिंटू की अलग भूमिका वाली भोजपुरी फिल्म ‘मेंहदी लगा के रखना-2’ का ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ‘एंटर10 म्यूजिक’ भोजपुरी चैनल पर रिलीज इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक 9,53,107 से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

यह फिल्म साल 2017 की सबसे बड़ी सुपर हिट भोजपुरी फिल्म ‘मेंहदी लगा के रखना’ का सीक्वल है, जो एक बार फिर से भोजपुरिया समाज के बीच की कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत करते नजर आएगी।

फिल्म के निर्माता अनंजय रघुराज ने कहा, “फिल्म ‘मेंहदी लगा के रखना-2’ की कास्टिंग नए सिरे से की गई। इस फिल्म की कहानी नई है और नए विषय पर हम काम कर रहे थे। ऐसे में हमने एक प्रयोग किया और कास्ट नए सिरे से की, ताकि दर्शकों को कुछ नयापन देखने को मिले।”

उन्होंने बताया कि पिछली फिल्म में खेसारीलाल यादव मुख्य भूमिका में थे, जबकि इस फिल्म में चिंटू पांडेय बतौर अभिनेता हैं।

रघुराज ने कहा, “दोनों अपने आप में कमाल के अभिनेता हैं और उनके अलग-अलग प्रशंसक हैं। हालांकि इससे फिल्म पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मेंहदी सिरीज के पसंद करने वाले दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार है। इसलिए हमें उम्मीद है फिल्म हिट होगी।”

फिल्म के निर्देशक मंजुल ठाकुर ने बताया कि अनन्या क्राफ्ट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘मेंहदी लगा के रखना-2’ एक मल्टीस्टारर भोजपुरी फिल्म है, जिसके ट्रेलर से लगता है कि इसमें रोमांस और एक्शन का भरपूर सम्मिश्रण दर्शकों को मिलने वाला है। अभिनेता यश कुमार का अनुभव फिल्म को और भी मनोरंजक बनाने वाला है।

फिल्म में डांसर पूनम दूबे आइटम सांग करती नजर आएंगी। यह आइटम पिछली फिल्म में नहीं था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493