रणबीर, दीपिका ने ‘द वॉक ऑफ मिजवान’ के रैंप पर जलवा बिखेरा

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड कलाकार दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने गुरुवार को फैशन शो ‘द वॉक ऑफ मिजवान’ के मौके पर रैंप पर जलवा बिखेरा।

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड कलाकार दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने गुरुवार को फैशन शो ‘द वॉक ऑफ मिजवान’ के मौके पर रैंप पर जलवा बिखेरा।

शो के शोस्टॉपर रहे ये दोनों कलाकार मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किए परिधानों में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। रणबीर ने काले रंग की शेरवानी पहनी थी जिसमें सफेद फूलों की कढ़ाई थी, वहीं दीपिका ने पारंपरिक कढ़ाई वाला खूबसूरत लहंगा पहना था।

शो में पेश हुए परिधानों के संग्रह में पारंपरिक भारतीय डिजाइन की चिकनकारी की झलक देखने को मिली।

मिजवान वेल्फेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित इस शो में दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी मौजूद थीं। साथ ही इसमें फिल्म उद्योग के कई सितारे मौजूद थे।

शबाना आजमी द्वारा संचालित इस संस्था के वार्षिक शो में वहीदा रहमान, आशा पारेख, नंदिता दास, जावेद अख्तर, हुमा कुरैशी, नुशरत भरूचा, यामी गौतम, मौनी रॉय सहित कई कलाकार मौजूद थे।

यह शो जे डब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493