सैन सेबेस्टियन (स्पेन), 20 अप्रैल (आईएएनएस)। रियल सोसिएदाद ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ खेले गए मैच में उलटफेर कर जीत हासिल की।
सैन सेबेस्टियन (स्पेन), 20 अप्रैल (आईएएनएस)। रियल सोसिएदाद ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ खेले गए मैच में उलटफेर कर जीत हासिल की।
सोसिएदाद ने एटलेटिको को गुरुवार रात खेले गए एकतरफा मैच में 3-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इमानोल अल्गुआसिल के 19 मार्च को कोच बनने के बाद से सोसिएदाद ने अपना एक भी मैच नहीं हारा है और इस कारण वह लीग सूची में 43 अंकों के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गया है। इसमें एटलेटिको दूसरे स्थान पर है।
जोस विलियन ने 27वें मिनट में जानुजाज से मिले पास को गोल में तब्दील कर सोसिएदाद का खाता खोला। इस बढ़त के साथ टीम ने पहले हाफ का समापन किया।
इसके बाद, दूसरे हाफ में भी अपने अच्छे डिफेंस से सोसिएदाद ने एटलोटिको को गोल करने का मौका नहीं दिया।
जुनामी ने विलियन से मिले पास को 80वें मिनट में गोल में तब्दील कर सोसिएदाद को 2-0 से आगे कर दिया।
अतिरिक्त समय में जुनामी (92वें मिनट) ने एक और गोल दागते हुए सोसिएदाद को एटलेटिको के खिलाफ 3-0 से जीत दिलाई।
dharmpath.com dharmpath