मेसी को वीडियो गेम्स का शौक, रोनाल्डो को लुभाती हैं रेसिंग कारें

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ियों में गिने जाने वाले लियोनल मेसी को वीडियो गेम्स खेलने का शौक है, तो वहीं रियल मेड्रिड के पुर्तगाली सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया की सबसे महंगी रेसिंग कार लुभाती है।

अर्जेटीना और बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी ने कहा कि जब वह मैदान से दूर होते हैं, तब वह अपने पांच साल के बच्चे थियागो के साथ वीडियो गेम पर फुटबाल खेलना पसंद करते हैं। वह ज्यादातर रियल बनाम बार्सिलोना के मैच खेलते हैं। वह इंटरनेट पर ऑनलाइन जाकर भी अन्य लोगों के साथ फुटबाल खेलते हैं।

स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड के स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो के दुनिया की सबसे महंगी रेसिंग कारों का कलेक्शन है। स्पेन की राजधानी मेड्रिड में स्थित उनके घर के गराज में लैम्बोर्गिनी अवेंटाडोर, रॉल्स रॉयस घोस्ट, मैक्लॉरेन एमपी 4-12 सी स्पाइडर, फेरारी एफ12 और दो बुगाटी (चिरॉन और वेरॉन) मौजूद हैं।

रोनाल्डो ने अपनी मां को कुछ साल पहले क्रिसमस के अवसर पर चांदी के रंग की पोर्श बॉक्सटर तोहफे में दी थी।

रियल में रोनाल्डो के साथी खिलाड़ी गारेथ बेल को फुटबाल के अलावा गोल्फ के शौकीन हैं। वह 2017 में यूएस मास्टर्स का खिताब जीतने वाले गोल्फ खिलाड़ी सर्जियो गार्सिया के मित्र भी हैं। बेल ने अपने घर के बाहर गोल्फ का मैदान बनाने के लिए एक कंपनी को भी काम पर रखा था।

इनके अलावा, मेड्रिड के ही क्लब एटलेटिको मेड्रिड के फॉरवर्ड एंटोनी ग्रीजमैन घुड़दौड़ के प्रशंसक हैं। उन्होंने एक थरोब्रेड नामक घोड़े के मालिक भी हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने प्रशंसकों को अपने अस्तबल के बारे में जानकारी देते रहते हैं।

मेसी के साथी खिलाड़ी जेरार्ड पिके अपने खाली समय में (पोकर) ताश खेला करते हैं। वह इस खेल के माहिर खिलाड़ी हैं और पेशेवर टूर्नामेंट में भी भाग लेते रहते हैं। उन्होंने अगस्त 2017 में बार्सिलोना में हुए वर्ल्ड चैम्पिंयशिप में पांचवां स्थान हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493