सीजन के अंत में आर्सेनल कोच पद से इस्तीफा देंगे वेंगर

आर्सेनल, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। आर्सेनल फुटबाल क्लब के कोच आर्सेने वेंगर का कहना है कि वह इस सीजन के अंत में कोच पद से इस्तीफा दे देंगे।

वेबसाइट ‘ईएसपीएन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, वेंगर करीब 22 साल बाद आर्सेनल का कोच पद छोड़ेंगे। उन्हें 1996 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।

क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में वेंगर ने कहा, “काफी सोच विचार और क्लब के साथ बात करने के बाद मुझे ऐसा महसूस हुआ है कि इस सीजन के अंत में कोच पद से इस्तीफा देने का मेरे लिए सही समय है।”

वेंगर ने कहा, “मैं इतने साल तक क्लब के साथ जुड़े रहने के लिए खुद को आभारी महसूस करता हूं। मैं इसके स्टॉफ, खिलाड़ियों और निदेशकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।”

इसके साथ ही वेंगर ने प्रशंसकों से टीम के साथ जुड़े रहने के लिए कहा, ताकि आर्सेनल उच्च स्तर पर रहते हुए सीजन का समापन करे।

वेंगर के निर्देशन में आर्सेनल ने 2004 में अपने लीग सीजन में एक भी मैच नहीं हारा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493