फिर पिता बनने वाले हैं शाहिद कपूर

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने शुक्रवार को घोषित किया कि उनकी पत्नी मीरा और वह दूसरी संतान के माता-पिता बनने वाले हैं।

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने शुक्रवार को घोषित किया कि उनकी पत्नी मीरा और वह दूसरी संतान के माता-पिता बनने वाले हैं।

दंपति ने इस्ंटाग्राम पर तस्वीर पोस्ट कर मीरा के गर्भवती होने की सूचना देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। तस्वीर में मीशा गुब्बारों की ड्रॉइंग के बगल में लेटी हुई है और गुब्बारों के साथ ‘बिग सिस्टर’ (बड़ी बहन) लिखा हुआ है।

शाहिद और मीरा सात जुलाई 2015 को नई दिल्ली में विवाह बंधन में बंधे थे। उनकी बेटी मीशा का जन्म अगस्त 2016 में हुआ था।

अभिनेता ने ‘जब वी मेट’, ‘कमीने’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493