बड़ी हिट साबित होगी ‘संजू’ : सुभाष घई

मुंबई, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित फिल्म ‘संजू’ के टीजर की रिलीज से महज तीन दिन पहले बॉलीवुड के शोमैन सुभाष घई ने कहा कि फिल्म बहुत बड़ी हिट साबित होगी।

फिल्मकार राजकुमार हीरानी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘संजू’ का टीजर 24 अप्रैल की सुबह रिलीज करेंगे।

उन्होंने हालांकि घई को कुछ दिन पहले ही टीजर दिखा दिया है। टीजर देखकर खुश हुए घई ने कहा, “मैने टीजर देखा है और रणबीर कपूर ने इसमें जिस तरह संजय दत्त की भूमिका निभाई है उसे देखकर मुझे लगता है कि यह एक शानदार फिल्म होगी।”

घई ‘व्हिसिलिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म इंस्टीट्यूट’ द्वारा आयोजित पांचवें वेद सत्र में ‘संजू’ के निर्देशक राजकुमार हीरानी के साथ संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

राजकुमार हीरानी द्वारा निर्देशित ‘संजू’ संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। इसके निर्माता विधु विनोद चोपड़ा हैं।

फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493