जेन मलिक ने सिर पर बनवाया टैटू

लॉस एंजेलिस, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायक जेन मलिक ने अपने शरीर पर बने टैटू की फेहरिस्त में एक और टैटू जोड़ लिया है। इस बार उन्होंने अपने सिर पर टैटू बनवाया है। इसके लिए उन्होंने पहले अपने सिर को मुंडवाया था।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘पिलोटॉक’ गाने के 25 वर्षीय गायक ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर बिना शीर्षक के अपनी एक तस्वीर साझा की।

श्वेत-श्याम तस्वीर में जेन के सिर के बाई ओर बाए कान के पास टैटू बना हुआ है।

गायक गुरुवार को अपनी पूर्व प्रेमिका जीजी हदीद (22) के घर गए थे। उसके ठीक एक दिन बाद हदीद ने इस तस्वीर को लाइक किया।

इससे पहले जेन ने मार्च में नए टैटू वाली दो तस्वीरें साझा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493