यमन : रेड क्रॉस अधिकारी की गोली मारकर हत्या

अदन, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। यमन के तईज प्रांत में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (आईसीआरसी) के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि एक वाहन में आए हमलावरों ने सदस्य को गोली मारी।

अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया, “अज्ञात बंदूकधारी ने तईज प्रांत के धबाब बाजार में आईसीआरसी की एक टीम की कार पर धावा बोला और अंधाधुंध गोलीबारी की।”

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक दुकान के पास आसीआरसी सदस्य की छाती में गोली लगी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदस्य कथित रूप से लेबनान का निवासी बताया जा रहा है।

यमन में आईसीआरसी प्रतिनिधिमंडल ने कहा, “यमन में आज सुबह हमारे एक साथी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे हम सभी दुखी हैं। हम इस घटना के बारे में अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।”

हमलावर मौके से फरार हो गए। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493