आईपीएल-11: पंजाब ने कोलकाता को नौ विकेट से दी करारी मात

कोलकाता, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के 62 रन की एक और नाबाद विस्फोटक पारी और लोकेश राहुल के 60 रन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान में शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के वर्षा बाधित एक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत नौ विकेट से करारी मात दे दी।

कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसका पीछा करते हुए पंजाब ने 8.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 96 रन बना लिए थे तभी मैच में बारिश आ गई।

बारिश खत्म होने के बाद खेल जब दोबारा शुरु हुआ तो मैच 13 ओवरों का कर दिया गया और पंजाब को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 125 रन का लक्ष्य दिया गया। पंजाब को 28 गेंदों और 29 रन बनाने थे जिसे उसने 11 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 126 रन बनाकर हासिल कर लिया।

गेल ने 38 गेंदों पर पांच चौके और छह छक्के उड़ाए। राहुल ने 27 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493