राम राज्याभिषेक में झलकेगा सद्भाव

imagesफतेहपुर, 7 अक्टूबर – रामलीलाओं का दौर तो खत्म हो गया, अब राम राज्याभिषेक की बारी है जो 18 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम सद्भाव की झलक मिलेगी। उत्तर प्रदेश के इस शहर में बृज के कलाकारों की सम्मानित किया जाएगा। साथ ही ईद, नवरात्रि व दशहरा पर्व पर उत्कृष्ट सेवा देने वाले भी सम्मानित होंगे। यह निर्णय मंगलवार को राम राज्याभिषेक महोत्सव मंडल की बैठक में लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से फरहत अली सिद्दीकी को फिर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

मंडल के संयोजक विनोद कुमार गुप्त ने कहा कि गत वर्षो की भांति राम राज्याभिषेक बड़ी ही धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। बृज के कलाकार मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में ईद, नवरात्रि, दशहरा व बकरीद आदि पर्वो को सकुशल संपन्न कराने वाले नगरपालिका के कर्मचारी व पुलिस प्रशासन व नगर के प्रशासनिक अधिकारी सम्मानित किए जाएंगे। नगर में सदैव सद्भावना का संदेश देने वाले स्वामी विज्ञानानंद महाराज व शहर काजी शाहिदुल इस्लाम को भी सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक विक्रम सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष चंद्र प्रकाश लोधी उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के राज्याभिषेक अवसर पर दोआबा की धरती फतेहपुर में मनाए जा रहे आयोजन से समाज में गंगा-जमुनी संस्कृति का प्रदर्शन होता है, इसलिए इस आयोजन यादगार बनेगा और इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा।

मंडल के महामंत्री दिलीप मोदन वाल ने कहा कि 18 अक्टूबर को पीलू तले चौराहे पर शाम 7 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493