लॉस एंजेलिस, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियां और उनके रैपर पति कान्ये वेस्ट, कर्टनी कार्दशियां की जन्मदिन की पार्टी में काफी करीब नजर आए।
अपने स्नैपचैट अकाउंड पर किम ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें किम और कान्ये की नजदीकियां झलक रही हैं।
रियलिटी टीवी स्टार इस दौरान स्ट्रैपलेस टॉप और स्कर्ट पहने हैं। वह कान्ये की गोद में बैठने और उनके गाल पर किस करने से पहले पूछती हैं, “बेबी, आप डेव चैपेल के पास जाना चाहते हैं या आप स्टूडियो जाना चाहते हैं।”
इस सवाल का जवाब दिए बिना कान्ये ने उनके होंठों को चूम लिया।
वीडियो की क्लिप में जब वह एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं तो उस दौरान उनके पीछे खड़े फिल्म निर्माता डेविड मैसल कहते हैं, “जिन विवाहित जोड़ों को मैं जानता हूं उनमें से आप लोग सर्वश्रेष्ठ हैं।”
dharmpath.com dharmpath