बार्सिलोना ने जीता कोपा डेल रे खिताब

मेड्रिड, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। लुइस सुआरेज की ओर से किए गए दो शानदार गोल के दम पर बार्सिलोना ने सेविला को मात देकरा लगातार चौथे सीजन में कोपा डेल रे का खिताब अपने नाम किया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वांडा मेट्रोपोलिटानो स्टेडियम में शनिवार रात को खेले गए इस फाइनल मैच में बार्सिलोना ने सेविला को 5-0 से मात दी।

सुआरेज ने 14वें मिनट में गोल कर स्पेनिश क्लब का खाता खोला। इसके बाद, स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने 31वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल किया।

सुआरेज ने पहले हाफ की समाप्ति से पांच मिनट पहले 40वें मिनट में गोल कर बार्सिलोना को 3-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में भी बार्सिलोना ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। अपने अच्छे डिफेंस के दम पर उसने सेविला को गोल करने का मौका नहीं दिया।

आंद्रे इनिएस्ता ने 52वें मिनट में बार्सिलोना के खाते में चौथा गोल डाला। इसके बाद, कोटिन्हो ने 69वें मिनट में पेनाल्टी पर मिले गोल के अवसर को भुनाया और बार्सिलोना को 5-0 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493