ऑस्टिन में माक्र्वेज को मिली पोल पोजीशन

ऑस्टिन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के सर्किट में हुए ग्रांप्री. में मार्क माक्र्वेज ने पोल पोजीशन हासिल की है। उन्हें इस सीजन में पहली बार पोल पोजीशन हासिल हुई है।

माक्र्वेज मुख्य रेस में चौथे स्थान से शुरू करेंगे। उन्हें तीन प्लेस की पेनाल्टी मिली है और इसी कारण पोल पोजीशन हासिल करने के बावजूद वह चौथे स्थान पर रहकर रेस की शुरुआत करेंगे।

क्वालिफाइंग रेस में मूवीस्टार यामाहा मोटो जीपी के ड्राइवर मावेरिक विनालास को दूसरे स्थान और सुजुकी एकस्टार के ड्राइवर आंद्रेया इनानोने को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

रेपसोल होंडा टीम के ड्राइवर माक्र्वेज ने अमेरिका सर्किट में हुई ग्रांप्री. में छह बार हिस्सा लिया है और इतने ही बार उन्होंने पोल पोजीशन हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493