लंदन, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने शनिवार रात को एक रोमांचक मुकाबले में टोटेनहम हॉटस्पर को 2-1 से हराकर 20वीं बार एफए कप के फाइनल में प्रेवश किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वेम्बली स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में मिली हार एफए कप के सेमीफाइनल में टोटेनहम की लगातार आठवीं हार है।
टोटेनहम के लिए मैच की शुरुआत शानदार रही और इंग्लैंड के डेले अली ने 11वें मिनट में गोल दागकर मेजबान टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी।
एक गोल से पिछड़ने के बाद भी युनाइटेड ने आक्रमण जारी रखा। मैच के 24वें मिनट में एलेक्सिस सांचेज ने पोगबा के शानदार पास पर हेडर से गोल करके युनाइटेड को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।
दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली लेकिन युनाइटेड पहला गोल करने में कामयाब रही।
मैच के 62वें मिनट में युनाइटेड के एंडर हरेरा ने मैच का अपना पहला गोल दागकर मेहमान टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
टोटेनहम ने गोल करने की कोशिशें तेज कर दी लेकिन मेजबान टीम बराबरी का गोल करने में कामयाब नहीं हो पाई।
dharmpath.com dharmpath