लघु फिल्में थियेटर में रिलीज होनी चाहिए : तरुण ददेजा

नई दिल्ली, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका और जर्मनी के फिल्म समारोह का सफर तय कर चुके तरुण ददेजा की हालिया लघु फिल्म ‘लिसनर’ इस सप्ताह डिजिटल प्रारूप में रिलीज हो रही है, लेकिन उन्हें लगता है कि भारतीय दर्शकों को भी बड़े स्क्रीन पर लघु फिल्में देखने में सक्षम होना चाहिए।

‘लिसनर’ एक कहानी कहने वाले और सुनने वाले पर आधारित है। इसके प्रस्तुतकर्ता रॉयल स्टैग और बैरेल सिलेक्ट हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या फीचर फिल्मों की तरह लघु फिल्मों को भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना चाहिए? ददेजा ने आईएएनएस से कहा, “बिल्कुल, अपने काम को बड़े पर्दे पर देखना महान अनुभव होगा। मैं मानता हूं कि लघु फिल्मों को भी सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “आप पांच-छह प्रकार की फिल्मों का संकलन बना इसे एक ही शो में रिलीज कर सकते हैं। यह दर्शकों को और अधिक विविधता प्रदान करेगा और साथ ही यह छोटे फिल्म निर्माताओं के लिए उनकी प्रतिभा और काम प्रदर्शित करने का एक बड़ा मौका होगा।”

फिल्म के निर्माण के बारे में ददेजा ने कहा, “मुझे मार्च 2015 में एक विचार आया। मैंने पटकथा पंजीकृत की और इसे अपने दोस्तों (निर्माताओं) को बताना शुरू कर दिया। सौभाग्य से मुझे जल्द ही निर्माता मिल गए और हमने जुलाई 2015 में दो दिनों की अवधि में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493