प्रीमियर लीग : लिवरपूल व वेस्ट ब्रॉम का मैच 2-2 से ड्रॉ

वेस्ट ब्रॉम, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 35वें दौर के मुकाबले में अंकतालिका में अखिरी पायदान पर काबिज वेस्ट ब्रॉम से 2-2 से ड्रॉ खेला।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट ब्रॉम ने 0-2 से पिछड़ने के बाद दमदार वापसी करते हुए मैच को ड्रॉ कराया। मेजबान टीम के लिए बराबरी का गोल 88वें मिनट में सालोमोन रोंडोन ने दागा।

लिवरपूल ने मैच की शुरुआत से ही वेस्ट ब्रॉम पर दबाव बनाया। डैनी इंग्स ने चौथे मिनट में लिवरपूल के लिए अपना पहला गोल कर मेहमान टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

पहले हाफ की तरह दूसरे हाफ में भी लिवरपूल ने अच्छा खेल दिखाया।

मोहम्मद सलाह ने मैच के 72वें मिनट में इस सत्र का अपना 31वां गोल दागकर लिवरपूल को 2-0 की बढ़त दिला दी। सलाह प्रीमियर लीग के एक सत्र में सबसे ज्यादा गोल मारने के रिकॉर्ड से केवल एक कदम दूर हैं।

इसके बाद, मेहमान टीम के कोच जोर्गन क्लॉप ने कुछ बदलाव किए लेकिन इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा और जेक लिवरमोर ने 79वें एवं सालोमोन रोंडोन ने 88वें मिनट में गोल दागकर मैच को ड्रॉ कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493