ट्विटर की मस्ती व झगड़ों की याद आई: ऋषि कपूर

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ऋषि कपूर कुछ समय से ट्विटर से दूर थे लेकिन अब वह इस सोशल नेटवर्किं ग साइट वापस आ गए हैं। दिग्गज अभिनेता ने कहा है कि उन्होंने इस दौरान ट्विटर की मस्ती और झगड़ों को बहुत याद किया।

ऋषि ने रविवार को ट्वीट कर कहा, “हेलो, आपको बताना है कि मैं 23 दिनों के बाद वापस आ गया हूं। आपको, मस्ती और झगड़ों को मिस किया।”

इससे पहले ऋषि ने 29 मार्च को ट्विटर पर पोस्ट किया था।

ऋषि ट्विटर का उपयोग अपने विचार साझा करने के लिए करते हैं लेकिन कभी-कभी वह अपनी पोस्ट को लेकर विवादों में घिर जाते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493