एविसी के भाई ओमान पहुंचे

मस्कट, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनियाभर में मशहूर स्वीडिश डीजे और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक प्रोड्यूसर एविसी के भाई डेविड बर्गलिंग उनकी मौत के कारण का जवाब जानने के लिए ओमान पहुंच गए हैं।

एविसी के निधन की खबर शुक्रवार को आने के बाद संगीत उद्योग की हस्तियां और उनके प्रशंसक स्तब्ध रह गए थे।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, एविसी के मृत पाए जाने के कुछ घंटों बाद डेविड मस्कट के होटल में शुक्रवार शाम पहुंचे। जिस होटल में वह रुके हुए हैं, वहां से मस्कट हिल्स रिसॉर्ट महज 15 मिनट की दूरी पर है, जहां एविसी छुट्टियां मना रहे थे।

ओमान पुलिस ने कहा कि इस सप्ताह एविसी के पार्थिव शरीर को उड़ान के जरिए स्वीडन भेजा जाएगा।

खबरों के मुताबिक, एविसी, जिनका वास्तविक नाम टॉम बर्गलिंग था, उन्होंेने पिछले सप्ताह मस्कट हिल्स छोड़ दिया था।

डेविड शायद यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके भाई की मौत वाले दिन उनके भाई दोस्तों के एक छोटे समूह के साथ कहां गए थे।

अतीत में एविसी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से जूझ चुके थे। चार साल पहले ऑपरेशन से उनके पित्ताशय की थैली और अपेंडिक्स को हटा दिया गया था।

ग्रैमी के लिए नामांकित हो चुके एविसी ने साल 2016 की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते संन्यास लेने की घोषणा की थी।

उनके आकस्मिक निधन की सूचना फैलते ही उनके साथी निर्माताओं जैस केल्विन हैरिस, जेड, टिएस्टो, डीजे स्नेक और मार्शमेलो और गायकों जैसे लियाम पेन, चार्ली पुथ और गायिका मैडोना ने शोक जताया।

उनके पूर्व प्रबंधक अरैश पोरनौरी, जिनकी मुलाकात एविसी से 18 साल की उम्र में हुई थी और 2016 तक उनके साथ काम किया, उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक भावुक संदेश लिखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493