मांजरेकर की फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाएंगे सलिल अंकोला

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता सलिल अंकोला फिल्मकार महेश मांजरेकर की आगामी फिल्म में नकारात्मक किरदार निभाएंगे, जिसमें विद्युत जामवाल और श्रुति हासन भी हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

सलिल ने एक बयान में कहा, “मैं फिल्म में मुख्य खलनायक के किरदार में हूं। वह बहुत कम बात करता है और क्रूर हत्यारा है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है।”

उन्होंने कहा, “महेश मेरे पुराने दोस्त हैं और मुझे लंबे अर्से से जानते हैं। वह मेरे फिटनेस लेवल को जानते हैं, वह मुझसे यह किरदार कराने के लिए बहुत उत्सुक थे। मैंने अब तक जो किरदार निभाए हैं, उससे बिल्कुल नजर आऊंगा और मैं बहुत उत्साहित हूं।”

सलिल बड़े पर्दे पर अंतिम बार फिल्म ‘रिवायत’ (2012) में नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493