जेनेवा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न की 10 साल की वायलिन वादक क्रिश्चियन ली ने स्विट्जरलैंड में आयोजित मेनुहिन वायलिन प्रतिस्पर्धा 2018 का जूनियर वर्ग का खिताब जीत लिया है।
‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पांच साल की उम्र से वायलिन बजा रहीं ली ने यह पुरस्कार सिंगापुर की 11 वर्षीया क्लो चुआ के साथ पुरस्कार साझा किया।
मेनुहिन 22 साल से कम उम्र वर्ग के लिए दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित वायलिन प्रतियोगिता है।
इन दोनों विजेताओं में से प्रत्येक ने पुरस्कार राशि में 10,000 स्विस फ्रैंक्स जीते हैं। ली को 12-22 अप्रैल के बीच आयोजित प्रतियोगिता में श्रोताओं के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
dharmpath.com dharmpath