पहले खुशी, फिर गम : ‘अम्मा’ समर्थक सड़कों पर उतरे

imagesचेन्नई, 7 अक्टूबर – तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के समर्थकों और उनकी पार्टी एआईएडीएमके के कार्यकर्ताओं को मंगलवार को अजीबो-गरीब स्थिति का सामना करना पड़ा। पलभर की खुशी का अनुभव करने के बाद सभी फिर से प्रदर्शन पर लौटने को मजबूर हुए। असल में सभी प्रमुख समाचार चैनलों पर यह समाचार प्रसारित हो गया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में निचली अदालत से दोषी ठहराई जा चुकीं और वर्तमान में बेंगलुरू सेंट्रल जेल में बंद जयललिता को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सशर्त जमानत दे दी है।

इसके बाद एआईएडीएमके और तमिलनाडु में अपने समर्थकों के बीच ‘अम्मा’ संबोधित होने वाली जयललिता के समर्थक नाचते-गाते पार्टी मुख्यालय और पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के सामने जमा हुए। खुशी में पटाखे जलाए गए और मिठाइयां भी बांटी गईं।

लेकिन यह खुशी तब काफूर हो गई जब चैनलों ने तुरंत ही अपने ब्रेकिंग को संशोधित कर लिया और यह दिखाना शुरू किया कि उच्च न्यायालय ने अम्मा की अर्जी खारिज कर दी है।

इसके बाद कुछ तो मौके से चले गए, लेकिन कुछ लोग जयललिता की रिहाई की मांग करते हुए सड़कों पर धरना देने बैठ गए।

ज्ञात हो कि बेंगलुरू की एक विशेष अदालत ने 27 सितंबर को जयललिता को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराया और उन्हें चार वर्ष कैद की सजा सुनाई। आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोप में उन्हें 100 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493