बीसीसीआई ने भारत-पाकिस्तान सीरीज पर पीसीबी के दावे को खारिज किया

कोलकाता, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें बोर्ड ने कहा था कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए थे।

बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समिति (आईसीसी) की बैठक के दौरान आईएएनएस को बताया, “वह केवल एक बयान था। मैं उस पत्र के लिए पीसीबी को दोषी नहीं ठहराता लेकिन दोनों देशों के बीच किसी प्रकार का करार नहीं हुआ था।”

इससे पहले, पीसीबी प्रमुख ने सीरीज का आयोजन कराने के लिए केंद्र सरकार से आज्ञा ना ले पाने के कारण बीसीसीआई की निंदा भी की थी।

सेठी ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, “अगर भारत पाकिस्तान आता है तो उन्हें सुरक्षा की चिंता होगी लेकिन सुरक्षा का कोई मुद्दा है ही नहीं क्योंकि हम संयुक्त अरब अमीरात में मैच खेलेंगे।”

उन्होंने कहा, “लेकिन बीसीआई ऐसा कराने में संभव नहीं हो पा रही है। वह कह रहे हैं उन्हें सरकार से अनुमति नहीं मिल रही। हमारा मानना है कि आपको सरकार की अनुमति क्यों चाहिए? आईसीसी क्रिकेट बोर्ड के मामलों में सरकार की दखलअंदाजी नहीं चाहती।”

उन्होंने आगे कहा, “अगर सीरीज का आयोजन कराने के लिए सरकार की अनुमति इतना बड़ा मुद्दा थी तो आपको अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय इसे उसमें डालना चाहिए था।”

भारत और पाकिस्तान ने दिसंबर 2012 से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493